स्वच्छता में 7वीं बार अव्वल बनेगा इंदौर:नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत; भोपाल, अमरकंटक, महू, बुधनी को भी अवॉर्ड

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत; भोपाल, अमरकंटक, महू, बुधनी को भी अवॉर्ड

0
799
indore abourd

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर स्वच्छता में एक बार फिर अव्वल बनने जा रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसके संकेत दिए हैं। अगर ऐसा होता है तो इंदौर लगातार 7वीं बार स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन होगा।

image 63

विजयवर्गीय ने स्वच्छता के लिए शहर की जनता, महापौर और नगर निगम के सफाई कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। पुरस्कार की अधिकृत घोषणा 11 जनवरी को होना है स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में मध्यप्रदेश को कुल 6 नेशनल अवॉर्ड मिलने की संभावना है। भोपाल को बेस्ट कैपिटल सिटी या बेस्ट सस्टेनेबल कैपिटल अवॉर्ड मिल सकता है। अमरकंटक, महू और बुधनी भी नेशनल अवॉर्ड की कैटेगिरी में शामिल किए गए हैं। शुक्रवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा में विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश स्वच्छता में नंबर वन है। कोई भी अच्छी चीजों में प्रतियोगिता होनी चाहिए। मैं तो मानकर चलता हूं। सूरत ने इसमें अच्छी मेहनत की थी, लेकिन इंदौर ने महापौर के नेतृत्व में बाजी मारी है।

ये भी पढें:http://राम मंदिर के एनसाइक्लोपीडिया चंपत राय की कहानी:केमिस्ट्री के प्रोफेसर थे, 18 महीने जेल में रहे; रामकाज के लिए शादी नहीं की https://thekhabardar.com/राम-मंदिर-के-एनसाइक्लोपी/
http://“उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संभागीय समीक्षा की, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा विकास के लिए भव्य योजनाओं की घोषणा की” https://thekhabardar.com/उपमुख्यमंत्री-राजेंद्र/

image 64

7 स्टार शहर के लिए 1375 अंक हैं। यह 2 वर्ष का होता है। यानी इस साल भी हमारे पास इतने अंक सुरक्षित हैं। इसके लिए इस बार कोई सर्वे नहीं करवाना पड़ा। जीरो वेस्ट इवेंट : पिछले साल प्रवासी भारतीय दिवस, जी 20 की मेजबानी के लिए विशेष माइक्रो प्लानिंग के तहत शहर को सजाया था। इसलिए सर्वे के समय अलग से कोई काम नहीं करना पड़ा। 3 आर गार्डन : वेस्ट टू आर्ट के तहत हर वार्ड में प्रतिमाएं लगाई गई। वेस्ट टू आर्ट के तहत ही ग्लोबल गार्डन, मालवा मिल व संगम नगर का गार्डन तैयार किया है। राजकुमार ब्रिज के नीचे जगह का उपयोग किया। हर वार्ड में 3 आर सेंटर बने हैं। इनके लिए 250 अंक निर्धारित हैं। बायो सीएनजी प्लांट : एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट देश में सिर्फ इंदौर के पास है। इसे देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि दुनिया के अन्य देशों से भी प्रतिनिधिमंडल आ चुके हैं। नगरीय आवास व विकास मंत्रालय इसे देशभर में लागू करने के निर्देश भी दे चुका है।

The khabardar Page
https://www.facebook.com/thekhabardarnews?mibextid=ZbWKwL

The khabardar YouTube
https://www.youtube.com/@TheKhabardarNews

TKN originals youtube channel
https://youtube.com/@tknoriginals?si=5U2wWggrhdlAdwhw

The khabardar instgram
https://instagram.com/thekhabardarnews?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here