Sunday, March 29, 2026

Ghaziabad में Zomato Delivery Boy की गुंडई! ग्राहक के घर पर की फायरिंग, गाड़ियां तोड़ी

गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जोमैटो के डिलीवरी बॉय की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गढ़ी गांव निवासी आधार चौधरी ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन जब डिलीवरी बॉय निशांत ऑर्डर लेकर पहुंचा, तो ग्राहक फोन पर किसी से बात करने में व्यस्त था। लंबे इंतजार से नाराज निशांत की ग्राहक से बहस हो गई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि डिलीवरी बॉय ने अपने गांव सिकरोड से आधा दर्जन हथियारबंद साथियों को बुला लिया और ग्राहक के घर पर हमला कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद इस घटना में देखा गया कि आरोपियों ने न केवल ग्राहक आधार चौधरी और उनके दोस्त प्रिंस को बेरहमी से पीटा, बल्कि उनके घर के बाहर फायरिंग भी की और खड़ी गाड़ियों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोग सहमे नजर आए। हमले के दौरान स्कॉर्पियो कार और बाइक को भी निशाना बनाया गया, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इस हिंसक वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग हैरान हैं कि एक डिलीवरी बॉय इतना बड़ा अपराध कर सकता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित आधार चौधरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था और ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores