Monday, February 24, 2025

बिगड़ने वाला है मौसम, Delhi-NCR, UP, Haryana समेत इन राज्यों में होगी झमाझमा बारिश, जानिए IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। इस बीच पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में सैलानी फरवरी के महीने में भी बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में बारिश होने के आसार हैं।

फिर से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर मंगलवार से दिखना शुरू होगा। बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

इन दिनों हैं बारिश होने का अनुमान

मंगलवार और बुधवार (25-26 फरवरी) को दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार (27-28 फरवरी) को बारिश होने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 26 से 28 फरवरी के बीच भोपाल, ग्वालियर, और इंदौर जैसे शहरों में हल्की बारिश के आसार हैं। 26 फरवरी को जबलपुर और उज्जैन में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

UP, हरियाणा और पंजाब के इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, मुजजफ्फरनगर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा में 26 से 28 फरवरी के बीच हिसार, रोहतक, और करनाल जैसे इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। पंजाब से सटे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। 28 फरवरी के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा।

आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मेघालय, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होगी। कई जगहों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores