विदिशा एसपी दीपक शुक्ला के निर्देश पर एसपी कार्यालय से गठित की गई विशेष टीम में कोतवाली थाना क्षेत्र के सावरकर बाल विहार के पास और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे जुए सट्टे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की दोनों स्थानों से 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और करीब ₹42000 भी जप्त किए गए हैं एसपी दीपक शुक्ला ने कार्यवाही की पुष्टि करते हुए सभी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दोनों थाना प्रभारियों को दिए हैं साथ ही इस प्रकार की कार्यवाही सतत रूप से जारी रखने के संबंध में भी उन्हें कहा है लेकिन सोचने वाली बात है कि कई सालों से कोतवाली के नाक के नीचे सट्टे का कारोबार संचालित है लेकिन व्यवस्थित रूप से बंद नहीं हो पाया पुलिस कार्यवाही तो हर बार करती है लेकिन सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जाती है सटोरिए किसी ना किसी व्यापार या दुकान की आड़ में सट्टे का बड़ा कारोबार करते हैं
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12847
Total views : 31551