Friday, December 5, 2025

VIDISHA पठारी नगर बना अयोध्या, राममयी हुई नगरी, घर-घर हुई पुष्प वर्षा निकली भव्य शोभायात्रा

विदिशा जिले के पठारी अंचल में श्री राम नवमी महोत्सव भक्ति, श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल से देर रात तक मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और संकीर्तन किया गया। इसी दौरान नगर में विहिप बजरंग दल के तत्वाधान में विशाल एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई।

गुरुवार को प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी बजरंग दल के तत्वावधान में श्री राम नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रात काल से श्री राम जानकी राज मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर 12:00 बजे महाआरती के पश्चात नगर में ऐतिहासिक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री राम जानकी राज मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर श्री हनुमान मंदिर बस स्टैंड, श्री राधा कृष्ण पोद्दार मंदिर, श्री बड़ी माता मंदिर, श्री राम जानकी साहू समाज मंदिर, श्री हरछठ माता मंदिर, संजय नगर, श्री करेली सरकार धाम, तालाब रोड, श्री छोटी माता मंदिर, सारंगा मोहल्ला, मुख्य बाजार होते हुए शोभा यात्रा श्री राम जानकी राज मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा के आगे भगवान श्रीरामचंद्र जी के रथ के साथ दो सुरक्षा कवच के रूप में 2 क्लासिक गाड़ी शामिल हुई। शोभायात्रा में सभी श्रद्धालु सफेद पोशाक और भगवा साफा बांधकर शामिल हुए। घर-घर, द्वार-द्वार रंगोली सजाकर और पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। वही भगवान श्री राम चंद्र जी की आरती पूजन कर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह जलपान और स्वल्पाहार की व्यवस्था की। शोभायात्रा में अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। डीजे के धुन पर दुर्गा वाहिनी की बहने और बजरंगी सहित श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए।

दुर्गा वाहिनी ने किया शक्ति प्रदर्शन

भारी संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनों ने शोभायात्रा में शामिल होकर शक्ति का प्रदर्शन किया। जो भगवा साफा और भगवा ध्वज धारण कर जय घोष कर रही थी। घर-घर गली-गली भगवा ध्वज से सजाये गए। जिससे पूरा नगर भगवामय हो गया। पठारी नगर अयोध्या जैसी सजी नजर आ रही थी। जिससे पठारी का माहौल राममय हो गया। वही श्री राम जानकी साहू समाज मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। शाम को श्रद्धालुओं ने श्री राम जानकी राज मंदिर में दीप प्रज्वलित कर महोत्सव मनाया। शोभा यात्रा के दौरान नगर में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था नजर आई। शोभायात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, नेता, व्यापारी, पत्रकार, विभिन्न हिंदू एवं जैन संगठनों के पदाधिकारी, व सदस्य और बजरंगियों के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores