बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दारोगा खुलेआम शराब का सेवन करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस वायरल वीडियो में जो शख्स शराब पीते दिखाई दे रहे हैं, उनकी पहचान सिकरिया थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर फकीरा प्रसाद के रूप में हुई है। वीडियो के वायरल होने पर जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह शराब नहीं, बल्कि शरबत पी रहे थे। इस घटना ने एक बार फिर शराबबंदी कानून के पालन और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता के विश्वास और पुलिस की साख पर लगे इस धब्बे के बीच, अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844