लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत त्रिवेणी सभागार पुलिस लाइन्स में पुलिस आयुक्त, प्रयागराज की अध्यक्षता में जनपद प्रयागराज के सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश के जनपद रीवा, सतना, चित्रकूट, बांदा एवं प्रयागराज के पुलिस/प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) सम्पन्न हुयी जिसमें अवैध धन/शराब एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के मूवमेंट पर रोक लगाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा मध्य प्रदेश/ जनपद प्रयागराज की सीमा पर स्थापित बैरियरों पर समन्वित चेकिंग एवं आवश्यक प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु ब्रीफ किया गया ।
इस बैठक में श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार, पुलिस महानिरीक्षक जोन रीवा म0प्र0, श्री गोपाल चन्द्र डाड, मण्डलायुक्त रीवा म0प्र0, श्री विजय विश्वास पंत, मण्डलायुक्त प्रयागराज, श्री एन0 कोलांची, अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, श्री नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी प्रयागराज, श्री अनुराग वर्मा, जिलाधिकारी सतना म0प्र0, श्री विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक रीवा म0प्र0, श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, श्री दीपक भूकर, पुलिस उपायुक्त नगर प्रयागराज, सुश्री श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर प्रयागराज, श्री आशुतोष द्विवेदी, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रयागराज, श्री गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, श्रीमती सपना त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी, रीवा म0प्र0, श्री राजेश प्रसाद चौरसिया, अपर जिलाधिकारी चित्रकूट, श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बांदा, श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रयागराज, श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर प्रयागराज, श्री लक्ष्मीनिवास मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा, श्री सतीश चन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध प्रयागराज, श्री अभिजीत कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, श्री राजीव, ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन प्रयागराज, श्री प्रत्यूष कुमार, मुख्य कोषाधिकारी प्रयागराज, श्री विनोद कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज, श्री अविनाश यादव, उपजिलाधिकारी कोरांव प्रयागराज, श्री दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी बारा प्रयागराज, श्री राकेश कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी मऊ चित्रकूट, श्री संजय कुमार जैन, उपजिलाधिकारी त्योंथर रीवा म0प्र0, श्री संतलाल सरोज, एसीपी बारा प्रयागराज, श्री रवि कुमार गुप्ता, एसीपी मेजा प्रयागराज, श्री विवेक यादव, एसीपी कौंधियारा प्रयागराज, श्री उदित मिश्रा, एस0डी0ओ0पी0 त्योंथर रीवा म0प्र0, श्री रोहित राठौर, एस0डी0ओ0पी0 चित्रकूट म0प्र0, श्री आर0पी0 सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रीवा म0प्र0, श्री बलराम प्रजापति, आयकर विभाग प्रयागराज, श्री समीर पात्र, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रयागराज, श्री बृजेश कुमार पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक प्रयागराज, श्री प्रवीण उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक पनवार रीवा म0प्र0, श्रीमती ऊषा सिंह, प्रभारी निरीक्षक चाकघाट रीवा म0प्र0, श्री राकेश भारती प्रभारी निरीक्षक कोरांव प्रयागराज, श्री ओमप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़, श्री आशीष सिंह, थानाध्यक्ष खीरी प्रयागराज आदि उपस्थित रहे ।
UP News: पुलिस आयुक्त, प्रयागराज द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सीमावर्ती जनपदों के अधिकारीगणों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बैठक(Border Meeting) की गयी
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores





Total Users : 13153
Total views : 32001