फतेहपुर जिले के तांबेश्वर स्थित पैराडाइज होटल में अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया वहीं संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष शुभम रस्तोगी के द्वारा अखिल भारतीय सनातन राष्ट्रीय धर्म परिषद उत्तर प्रदेश का विस्तार किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह लोधी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलू रस्तोगी ने शिरकत की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राजा गुप्ता को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सूरज सिंह को जिम्मेदारी सौपी गई ।इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के त्यौहार को मनाया तथा एकता की मिसाल पेश की गई । वही राधा कृष्ण की झांकियों के माध्यम से फूलों की होली का लुफ्त देखने को मिला और सभी लोगों ने नाच गाने के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए फूलों की होली खेली गई ।
इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, अमित सोनी, सूरज सोनी, अनीता रस्तोगी, अर्पिता रस्तोगी, रंजन गुप्ता, यशपाल सिंह, गुड्डू पंडित, मयंक बाजपेई, विकास तिवारी, मनीष त्रिपाठी, बबलू गुप्ता, सुनीता गुप्ता एडवोकेट, मनोज रस्तोगी, बबला सोनी, आदि लोग उपस्थित रहे।
सतेन्द्र यादव/फतेहपुर/उत्तर प्रदेश/मो0/-7800540703
UP News: अखिल भारतीय सनातन राष्ट धर्म परिषद ने संगठन के मनोनयन के साथ उड़ाई गुलाल
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844