Saturday, February 1, 2025

MP को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात :  बनेंगी 10 हजार करोड़ से ज्यादा की सड़कें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। वे जबलपुर के बाद भोपाल पहुंचे। यहां लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 8,038 करोड़ की लागत से 498 किलोमीटर लंबाई वाली 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2024 तक मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे रोड नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 10 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य कोई मामूली बात नहीं। जो आज मध्यप्रदेश को मिले है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। हम प्रदेश को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

जबलपुर को 2,327 करोड़ की सौगात

इससे पहले गडकरी ने जबलपुर के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में 2,327 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। जबलपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, विकास के लिए चार चीजें जरूरी हैं। मोटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्यूनिकेशन। अमेरिका धनवान है, इसके कारण वहां के रास्ते अच्छे नहीं हुए, बल्कि वहां के रास्ते अच्छे हैं इसलिए अमेरिका धनवान है। हम सड़कें इसीलिए बना रहे हैं। इससे टूरिज्म बढ़ेगा और व्यापार बढ़ेगा। अच्छी रोड और रिसॉर्ट से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ेगी।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores