Thursday, March 26, 2026

UMARIA : मकर संक्रांति से जिले में आनंद उत्सव का आगाज,मानिकपुर में महिलाओं ने 200 मी दौड़ में भाग ले शारीरिक क्षमता का किया प्रदर्शन

बच्चे, महिलायें समेत समाज के सभी आयु वर्ग के लोग अपनी पसंदीदा प्रतियोगिताओं में बन रहे सहभागी

उमरिया मकर संक्रांति का त्यौहार ग्रामीण अंचल में खुशियाँ लेकर आया है। आनंदम संस्थान भोपाल व्दारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में स्थानीय संस्कृति तथा पारंपरिक खेलों की प्रतियोगितायें शुरू हो चुकी हैं, जिनमें समाज के सभी लोग, सभी आयु वर्ग के लोग तथा बच्चे, महिलायें तथा पुरुष भाग लेकर खेल का आनंद उठा रहे हैं। कलेक्टर डा के डी त्रिपाठी व्दारा जिले के ग्रामीण तथा नगरीय निकायों में इस तरह के कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि इस कार्य से जहाँ परंपरागत खेलों तथा संस्कृतियों का संरक्षण होता है, वही समाज में सामाजिक समरसता बढती है, शारीरिक क्षमता का विकास भी होता है। मकर संक्रांति के अवसर पर करके ली जनपद पंचायत के ग्राम मानिकपुर में महिलाओं की 200 मीटर दौड प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में चमेली बाई विजेता रहीं, उप विजेता इन्दा बाई रही तथा गया बाई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ग्राम पंचायत सरपंच व्दारा सम्मानित किया गया। आनंदम उत्सव कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी शुशील मिश्रा ने सभी निकायों से अपील की है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पंजीयन कराकर अधिक से अधिक लोगों को सहभागी बनायें तथा समाज एवं परिवार में खुशियाँ बांटे।

image 242
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores