उज्जैन। भगवान चित्रगुप्तजी का प्रकट उत्सव अंकपात क्षेत्र स्थित भगवान चित्रगुप्तजी के मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। भगवान चित्रगुप्त जी को पंचामृत एवं पांच नदियों के जल से स्नान एवं नए वस्त्र पहनाए गए। हवन पूजन कर भगवान को फूलों की माला, श्रृंगार कर भगवान का महा अभिषेक एवं पूजन अर्चना की। चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त जी को महाप्रसादी का भोग भी लगाया गया। वहीं दसवीं और 12वीं में अच्छे अंक लेकर आए सभी बच्चों का सम्मान कर गिफ्ट प्रदान किया गया। गायन एवं भजन करने वाले बच्चों का भी सम्मान एवं गिफ्ट देकर उनको भी पुरस्कार दिया गया। इस दौरान चित्रगुप्त मंदिर सामाजिक न्याय ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, चित्रगुप्त मंदिर के संरक्षक निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, प्रबंध समिति सदस्य दिनेश श्रीवास्तव, चित्रगुप्त मंदिर के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव, चित्रगुप्त मंदिर सदस्य गणेश गौड़, संस्कृति समिति के अध्यक्ष पल्लवी श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, त्रिलोक निगम, चेतन श्रीवास्तव, चंद्रमा श्रीवास्तव, गीता सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, प्रियांश श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव, पद्मा श्रीवास्तव, चेतन श्रीवास्तव, भावना श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, गीता सक्सेना, एमपी श्रीवास्तव, आरती खरे सहित बड़ी संख्या में समाज के भैया और भाभी उपस्थित रहे। संचालन अदिति श्रीवास्तव ने किया एवं आभार भरत सक्सेना ने माना।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844