वर्ष में एक बार दोपहर में होने वाली भस्मार्ती से भक्त हुए अभिभूत
उज्जैन उज्जयिनी में स्थित विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान श्री महादेव ने महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन 09 मार्च को प्रातः पुष्प मुकुट (सेहरा) धारण कर भक्तों को अपने दिव्यरूप में दर्शन दिये।
उसके उपरांत वर्ष में एक ही बार महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान श्री महाकालेश्वर की दोपहर में भस्मार्ती सम्पन्न हुईं। महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार भगवान शिव के दर्शन 44 घण्टे दर्शनार्थियों ने किये। भगवान श्री महाकालेश्वर जी के सवामन पुष्प मुकुट के दर्शन प्रातः से शुरू हुआ तत्पश्चात पूर्वान्ह्ः 11 बजे के लगभग मुकुट उतारा गया। इसके बाद भगवान महाकाल की वर्ष में एक बार दोपहर में होने वाली भस्मार्ती प्रारंभ हुई। भस्मार्ती में भक्तों ने ध्यान मग्न होकर भगवान भोले नाथ की आरती का दर्शन लाभ लिया।
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान श्री महाकालेश्वर रात्रि विश्राम नहीं करते है और सतत 44 घण्टे अपने भक्तों को दर्शन देते है।महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व 29 फरवरी शिव नवरात्रि से भगवान श्री महाकाल के अलग-अलग रूपों में हजारों भक्तों ने दर्शन लाभ लेकर पुण्य प्राप्त किया।
भगवान श्री महाकालेश्वर जी नित नूतन और अभिनव रूपों में भक्तों को दर्शन देते है। कभी प्राकृतिक रूप में, तो कभी राजसी रूप में आभूषण धारण कर तो कभी भांग, चंदन, सूखे मेवे से तो कभी फल, पुष्प से सजते है। संभवतः विश्व में अकेले श्री महाकालेश्वर भगवान ही है जो इतने रूपों में दर्शन होते है।
आज 09 मार्च को दोपहर की भस्मार्ती का कई दर्शनार्थियों ने लाभ लिया।श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं प्रशासक श्री संदीप सोनी ने की गई व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करने पर सबका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
वर्ष में एक बार दोपहर में होने वाली भस्मार्ती में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने आप को धन्य महसूस किया | भगवान भोलेनाथ ने अपने भक्तों को दिव्य रूप में दर्शन दिये महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार भगवान शिव के दर्शन 08 मार्च की प्रात: 2.30 बजे से अगले दिन 09 मार्च को शयन आरती तक भक्तों को दर्शन देंगे, उसके पश्यात रात्रि 11 बजे पट मंगल होते है।
Ujjain News: पृथ्वी लोक के अधिपति भगवान महाकाल ने महाशिवरात्रि के दूसरे दिन पुष्प मुकुट धारण कर भक्तों को दिये दर्शन
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores





Total Users : 13163
Total views : 32014