उज्जैन। भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा वाहन रैली निकाली गई। परशुराम ब्राह्मण संगठन के बैनर तले सुबह महाकाल मंदिर से शुरु हुई वाहन रैली शहर भ्रमण कर फ्रीगंज स्थित टावर चौक पहुंची। यहां विप्रजनों ने ब्रह्म श्रृंखला बनाकर एकता और मानवता का संदेश दिया।
श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष प. राजेश त्रिवेदी एवं कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी ने कहा परशुराम जयंती महोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज ने ब्रह्म श्रृंखला के माध्यम से देशहित में मतदान का भी संदेश दिया है। परशुराम दर्शन यात्रा में बीजेपी के सांसद प्रत्याशी अनिल फिरोजिया और कांग्रेस के प्रत्याशी महेश भी शामिल हुए। साथ ब्राह्मण समाज के गणमान्यजन पंडित गिरीश पाठक, हेमंत व्यास शामिल हुए।
Ujaain News: परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली वाहन रैली.
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores






Total Users : 12933
Total views : 32840