Friday, December 5, 2025

TYONTHAR NEWS सीबीएसई बोर्ड में (छदहना) की बेटी रिया सिंह ने 12वी में 97.4% अंक लाकर जिले का किया नाम रोशन।

रीवा/सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रीवा जिला के त्योंथर तहसील अंतर्गत छदहना ग्राम की रिया सिंह पुत्री रमेश सिंह ने 12वी कक्षा में 500 के पूर्णांक में 487 अंक के साथ 97.4% प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ साथ जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है उक्त छात्रा रीवा के राजहंस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही थी।
वही रिया सिंह का सपना है कि आगे C.A. बनना चाहतीं हैं।
  आपको बताते चले कि रमेश सिंह ग्राम छदहना तहसील जवा की दूसरी बेटी सुप्रिया सिंह भी कक्षा 10वी में इसी विद्यालय राज़हंस से पढ़ाई कर 95%(474/500) अंक हासिल किये है जो दोनो बहने बहुत ही होनहार छात्रा है। उनकी सफलता पर समरजीत सिंह प्राचार्य जमुनिहा, राकेश सिंह संचालक जमुनिहा,डा. टी.पी. सिंह, नागेन्द्र सिंह समाजसेवी, प्रदीप सिंह पत्रकार,अनिल सिंह किसान नेता, महेंद्र सिंह,सोनू सिंह, कुशमेन्द्र सिंह पत्रकार,विवेक सिंह दीपू, प्रदीप सिंह सरपंच प्रतिनिधि मनिका, समाजसेवी उदय पटेल आनन्द सिंह  रामायण सिंह, नंदलाल यादव, रमेश यादव मोतीलाल सोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता ब्यक्त की एवं दोनों बेटियों रिया सिंह एवं सुप्रिया सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

image 143
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores