Friday, December 5, 2025

Today Top News: 24 दिसम्बर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

सीएम भजनलाल शर्मा की घोषणा, राजस्थान की 11.24 लाख महिलाओं को मिलेगा लखपति दीदी योजना का लाभ

01. BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक खत्म, आगामी लोकसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा।

02. विकसित भारत यात्रा लोकसभा चुनाव में 50% से अधिक वोट का लक्ष्य, बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक में नेताओं को पीएम मोदी की सलाह।

03. 2024 में क्षेत्रीय दलों से सीधे लड़ेगी भाजपा, मोदी की गारंटी पर फोकस होगा, विपक्ष को मात देने 50% वोट का लक्ष्य।

04. वन नेशन वन इलेक्शन का खाका तैयार, सहमति बने तो 2029 से लागू करने का प्लान, इसके लिए 2026 तक 25 विधानसभाओं के चुनाव जरूरी।

05. लखपति दीदी योजना से सशक्त होंगी महिलाएं, राष्ट्रपति बोलीं- विकास के लिए आधी आबादी की भूमिका अहम।

06. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर महिला का सशक्त होना जरूरी है। यह हर महिला की ताकत, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण पर निर्भर है। राष्ट्रपति जैसलमेर में ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

07. लोकसभा चुनाव में राम मंदिर को बड़ा मुद्दा बनाएगी भाजपा, विपक्ष को बेनकाब करने की तैयारी।

08. लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में कांग्रेस प्रभारी बदले, प्रियंका से UP की जिम्मेदारी वापस ली, महासचिव बनी रहेंगी; पायलट को छत्तीसगढ़ का जिम्मा।

09. गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले, देर शाम पायलट बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रभारी,राजस्थान में प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष रेस से हुए बाहर।

10. हारकर भी अशोक गहलोत पड़ गए भारी, सचिन पायलट को राजस्थान से बाहर कर कैसे कांग्रेस ने गंवा दिया बड़ा मौका, सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

11. सचिन पायलट टोंक सीट से विधायक चुने गए हैं। पायलट का राजस्थान से बाहर जाना उनके समर्थकों के लिए एक बड़ा झटका है। साथ ही यह मैसेज भी गया है कि गहलोत चुनाव से पहले कांग्रेस में जितने Healthy थे, अब भी उतने ही हैं।

12. राहुल गांधी कांग्रेस में ही नहीं दिला पाए हक! मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाए 12 महासचिव, लेकिन केवल एक ओबीसी को मिली जगह।

13. पहलवानों के समर्थन में उतरीं खाप पंचायत, साक्षी व बजरंग से फैसला वापस लेने का करेंगे अनुरोध।

14. मराठा आरक्षण को लेकर 20 जनवरी से फिर आंदोलन, मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल करेंगे मनोज जारांगे; पिछली बार 9 दिन अनशन पर थे।

15. उत्तर भारतीयों को लेकर DMK नेता दयानिधि मारन का विवादित बयान, बोले- ‘तमिलनाडु में साफ करते हैं टॉयलेट।

16. दिल्ली दौरे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 7 दिन में तीसरी बार पहुंचे; जल्द फाइनल हो सकते हैं मंत्रिमंडल के चेहरे।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores