Wednesday, February 12, 2025

दुनिया की सबसे अनोखी मां: रोजाना फ्लाइट लेकर ऑफिस पहुंचती हैं, और शाम को वापस लौटती है Malaysia

राचेल कौर (Rachael Kaur), भारतीय मूल की एक मां, ने अपने बच्चों की परवरिश के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मलेशिया में रहने वाली यह मां हर दिन फ्लाइट लेकर अपने ऑफिस पहुंचती हैं और शाम को वापस घर लौट आती हैं। उनका यही तरीका उन्हें दुनिया की सबसे खास मां बनाता है।

राचेल एयर एशिया के फाइनेंस ऑपरेशंस विभाग में काम करती हैं। उनका घर पेनांग में है, जबकि ऑफिस कुआलालंपुर में। इन दोनों जगहों की दूरी लगभग 370 किलोमीटर है। लेकिन अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए वह रोजाना फ्लाइट से यह सफर करती हैं।

रोजाना फ्लाइट लेकर ऑफिस जाने का तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर राचेल को ‘सुपर कम्यूटर’ के नाम से पहचाना जाने लगा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें प्रेरणा मान रहे हैं।

राचेल का दिन काफी जल्दी शुरू होता है। वह सुबह 4 बजे उठती हैं और 5 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाती हैं। 5:55 बजे की फ्लाइट पकड़कर वह 7:45 बजे ऑफिस पहुंचती हैं। ऑफिस में पूरा दिन काम करने के बाद वह शाम 8 बजे तक अपने घर लौटती हैं।

राचेल ने बताया कि पहले जब वह कुआलालंपुर में किराए के मकान में रहती थीं, तब उनका खर्च 42 हजार रुपये प्रति महीना था। अब फ्लाइट से यात्रा करने के बावजूद उनका खर्च घटकर 28 हजार रुपये हो गया है। इस तरह हर महीने वह 14 हजार रुपये की बचत कर रही हैं।

राचेल का कहना है, “बच्चों की परवरिश के लिए मां की मौजूदगी बहुत जरूरी होती है। जब बच्चे किशोरावस्था में होते हैं, तब उन्हें अपनी मां की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मैंने अपने बच्चों के लिए यह कदम उठाया है ताकि मैं उन्हें हर दिन देख सकूं।”

राचेल का यह फैसला केवल एक मां के त्याग की कहानी नहीं है, बल्कि यह दूसरों के लिए भी एक प्रेरणा है। लोग उनकी इस मेहनत और समर्पण को सराह रहे हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि मां का प्यार किसी भी चुनौती को आसान बना सकता है।

राचेल ने कहा कि इतने लंबे और व्यस्त दिन के बाद जब वह घर लौटकर अपने बच्चों को देखती हैं, तो सारी थकान पलभर में गायब हो जाती है। बच्चों की मुस्कान उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores