Friday, December 5, 2025

The Khabardar News: रीवा में भाजपा नेता पर प्राण घातक हमला नकाबपोश बदमाशों ने बुरी तरह से कर दिया घायल

बदमाशों ने बुरी तरह से कर दिया घायल

में शामिल होने जा रहे भाजपा नेता जयराम अग्निहोत्री पर प्राणघातक हमला किया गया है। जहां गुरुवार को लगभग 13 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने तलवार-हॉकी से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया है। जहां गंभीर हालत में घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

image 20

घायल जयराम अग्निहोत्री
बताया गया कि जिस समय बदमाशों ने हमला किया उस समय भाजपा नेता जयराम अग्निहोत्री सेमरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल ही शहर के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया । जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

image 22

एडिशनल एसपी विवेक लाल

खबरें और भी हैं… https://thekhabardar.com/the-khabardar-news-राष्ट्रीय-उपाध्यक्ष-ब-2/(opens in a new tab)

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों बदमाशों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि एक व्यक्ति पर प्राण घातक हमले की खबर सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति सेमरिया भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। जो कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी हैं।

पूरे मामले में एडिशनल एसपी विवेक लाल का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। हम हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास करेंगे ।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores