सरपंच पति कोनिया खुर्द रूपेश उर्फ बबलू सिंह के द्वारा करवाया जा रहा है अवैध कब्जा,दंगा कराने की फिराक में है सरपंच पति, सोहागी थाना में एफ आई आर के बाद भी प्रशासन मौन
त्योंथर जनपद , के ग्राम पंचायत कोनिया खुर्द में किसान गिरीस सिंह के निजी जमीन पर दबंगो द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है मिली जानकारी अनुसार कोनिया खुर्द के सरपंच पति रूपेश उर्फ बबलू सिंह के द्वारा आदिवासियों को भड़का कर अवैध कब्जा करवा दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है इतना ही नही सरपंच पति के द्वारा किसान और उनके सम्बंधियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है।इस पूरे मामले में प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है जिससे बड़े विवाद की स्थिति निर्मित है।
जानकारी के अनुसार सरपंच पति के द्वारा आदिवासियों को पट्टा दिलाने के नाम पर भड़का कर मुख्य रास्ते के जमीन पर अवैध कब्जा करवा दिया गया जब कि कोनिया खुर्द हल्के में पूर्व में आवास योजना के तहत भूमि आवंटित किया गया था जिसमे सरपंच के परिवार के सदस्यों द्वारा कब्जा किया गया है। जानकारी तो यहां तक मिली है विगत कई वर्षों से कोनिया खुर्द पटहट रोड के किनारे सरपंच पति रुपेश उर्फ बबलू सिंह द्वारा अवैध रूप से बनाए गए ढाबे के अंदर शराबियों का देर रात तक छलकता है जाम , पुलिस का मिल रहा है खुला संरक्षण। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इसमे कोई ठोस कदम उठाता है या बड़े विवाद के इंतजार में है।
Teonthar News: कोनिया खुर्द सरपंच पति के ऊपर प्रधानी का चढ़ा नशा, दबंगो के द्वारा निजी आराजी में किया गया अवैध कब्जा
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12895
Total views : 31734