गोहाना (सोनीपत)। गांव भावड़ में छत पर बर्तन साफ कर रही कीया पर एक ग्रामीण ने जानलेवा हमला किया। आरोपित ने पहले उसे रोड़ा उठाकर मारा और उसके बाद दो फायर किए। महिला बाल-बाल बच गई और जान बचाने के लिए नीचे की तरफ भागी।
आरोपित ने महिला के बारे में अफवाह उड़ाई थी, जिस पर उसका पति पहले समझाने गया तो उसके साथ भी कहासुनी की। बरोदा थाना में केस दर्ज किया गया। गांव भावड़ के अमित की पत्नी किया ने पुलिस को बताया कि वह गृहिणी है।
महिला के बारे में फैलाई थी गलत अफवाह
उसके एक लड़की और एक लड़का है। उसके पति खेती करते हैं। साथ में ससुर, सास व देवर भी रहते हैं। गांव के रामजीत उर्फ ढीला उसके बारे में गलत अफवाह फैला दी। इस बारे में उसके पति को पता चल गया। उसके पति को आरोपित गांव की चौपाल के पास मिला और उससे पूछा कि उसके घर वालों के बारे में अफवाह क्यों फैला रहा है। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। शुक्रवार शाम को वह अपने घर की छत पर बर्तन साफ कर रही थी।
पिस्तौल निकालकर उसकी तरफ कर दिया सीधा फायर
उसी समय चौबारे की छत पर रामजीत आया और ललकार बोला कि आज तेरे को गोली मारूंगा। वह पीछे की तरफ मुड़ी तो रामजीत ने रोड़ा उठाकर उसे मारा। वह रोड़ा उठाने लगी तो उसने पिस्तौल निकालकर उसकी तरफ सीधा फायर कर दिया।वह बच गई और शोर मचाया। वह शोर मचाते हुए नीचे की तरफ भागी तो आरोपित ने दूसरा फायर भी किया, जिससे भी वह बच गई। कीया का आरोप है कि रामजीत ने उसे जान से मारने की नियत से फायर किए।

घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी
जांच अधिकारी आनंद सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।