आचार संहिता लग जाने से बंद की थी बेचना फिर से शुरू की कोरेक्स बेचना
रीवा जिला के नगर परिषद डभौरा में डभौरा से रीवा जाने वाले सड़क के किनारे दुकान की आड़ में एक महिला के द्वारा काफी लंबे समय से कोरेक्स नामक नशीली दवाई का बिक्री किया जाता है जिस कारण युवा वर्ग नशे की चपेट में फसने लगे हैं सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो जाने से कुछ दिन के लिए कोरेक्स का धंधा बंद कर दी थीं जिससे की थाना डभौरा क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुआ था लेकिन जैसे ही आचार संहिता समाप्त हुआ वैसे ही अपना पुराना धंधा चालू कर दी गुटका तंबाकू और चीप्स बिस्कूट की आड़ में पैसे लेकर अपने घर के पीछे से कोरेक्स का सप्लाई करती हैं इस महिला के विरोध में अगर कोई शिकायत करता है या समाचार प्रकाशित करता है तो उसके द्वारा फर्जी केस में फसाने की धमकी दी जाती हैं और यह महिला के द्वारा कुछ चिन्हित लोगों को ही कोरेक्स बेचती हैं बताते हैं कि इसका पूरा परिवार नशीली दवा के बिक्री में लगा है पूर्व में भी कई बार पत्रकारों द्वारा खबर प्रकाशित किया गया लेकिन पता नहीं क्यों अभी तक पुलिस के द्वारा इसको गिरफ्तार नहीं किया गया अब इसके पीछे क्या कारण है यह बात तो पुलिस बल ही बता सकता है लेकिन लोगों का कहना है कि मुखबिर तंत्र कमजोर होने के कारण समय पर कार्यवाही नहीं हो पाता पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत करके जहरीली नशीली दवा बेचने वाली इस महिला को सलाखों के पीछे भेजना नितांत आवश्यक है इस कार्य में डभौरा बाजार में रहने वाले सभ्यनागरिकों को आगे आना चाहिए ताकि युवा वर्ग नसे की चपेट में ना आने पाये देखना तो यह है कि नशे की इस सौदागर के ऊपर पुलिस कब तक में कार्यवाही कर पाएगी?
:अनुपम अनूप
Sirmour News: डभौरा में एक महिला के द्वारा काफी लंबे समय से सरे आम बेचा जाता है खतरनाक कोडीन
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores





Total Users : 12821
Total views : 31517