पोर्टल पर 2 मार्च से 28 मार्च तक की नही है प्राथमिकी विवरण, जानकारी हेतु फरियादी व अन्य लोग है परेशान।
जवा/ रीवा जिले का जवा एक ऐसा थाना है जहा पर जवा थाना क्षेत्र की आमजनता चोरी,लूट,नशा एवं अन्य समस्यायों से परेशान है जिसका निराकरण नही हो पाता है थाने में सिर्फ बल्ले बल्ले है तो अवैध खनिज माफियाओं,अवैध परिवहन माफियाओं,अवैध शराब विक्रेताओं एवं नशा कारोबारियों की, जिनका लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशन भी हो रहा है लेकिन एसडीओपी डभौरा सहित पुलिस कप्तान के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिस बजह से नशा कारोबारियों,चोर,खनिज एवं परिवहन माफियाओं के हौशले बुलंद है।
बताया जाता है कि जवा थाना प्रभारी के सह पर हमराह सिपाही के द्वारा खुलेआम बसूली की जा रही है जिसकी जानकारी जवा थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति को है।
अभी बड़ी बात सामने आई है कि जवा थाना में मध्यप्रदेश पुलिस- सिटीजन पोर्टल पर थाने में दर्ज प्रकरण की 2 मार्च से 28 मार्च 2024 तक की जानकारी पोर्टल में दर्ज नही की गयी है। जिस बजह से फरियादी एवं आमजन मानस को जानकारी नही मिल पाती है। जबकि सिटीजन पोर्टल बनाया ही गया था पोर्टल के माध्यम से लोगो को दर्ज प्रकरण की जानकारी मिल सके। लेकिन जवा थाने के पोर्टल में जानकारी नही मिल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब भी फरियादी या अन्य कोई व्यक्ति प्रकरण की जानकारी लेने के लिए थाने जाता है तो आजकल कर भगा दिया जाता है यहा तक की प्रकरण के संबंध में सम्बंधित लोगो को फोन लगाया जाता है तो फोन तक रिसीव नही किया जाता है तो आमजन क्या करे।सवाल यही की आखिर थाना प्रभारी और सिपाही के मनमानी एवं तानाशाही पर किसका संरक्षण प्राप्त है।
Sirmour News: जवा थाना में म.प्र. पुलिस- सिटीजन पोर्टल पर दर्ज प्रकरण की नही मिलती प्राथमिकी विवरण की जानकारी
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844