Friday, December 5, 2025

SINGRAULI: प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि के विपत्तिग्रस्त व्यक्तियों के नाम ₹80 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

सिंगरौली चितरंगी उपखंड अंतर्गत विगत वर्ष में प्राकृतिक आपदाओं से हुई आकस्मिक दुर्घटनाओं के अलग-अलग-आकाशीय बिजली ( गाज) सर्पदंश,तालाब,नाला एवं कूप के पानी में डूबने से हुई जनहानि के प्रकरण प्रस्तुत होने पर एसडीएम संपदा सर्राफ के द्वारा प्रकरणों का त्वरित निराकरण करते हुए प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि से विपत्तिग्रस्त हर व्यक्ति के नाम शासन द्वारा प्रदत्त आपदा प्रबंधन कोष की राशि से चार -चार लाख, रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई। जानकारी के मुताबिक – मृतक श्याम लाल कोल पिता रामदास कोल निवासी शिवपुरवा मृत्यु कारण आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4,लाख, रूनझुन पिता पतिराज सिंह निवासी पिपरी मृत्यु का कारण पानी मे डुबने से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4,लाख, पानमती पति पतिलाल बैगा निवासी सूदा मृत्यु का कारण आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4, लाख शिवमंगल सिंह पिता देवशाह सिंह गोंड़ निवासी अमिलहवा मृत्यु का कारण पानी में डुबने से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4, लाख, वीणा सिंह पिता बाबूलाल सिंह निवासी गेरूई मृत्यु का कारण पानी में डुबने से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4लाख अमन सिंह पिता आनंद कुमार सिंह निवासी कमरौहा मृत्यु का कारण सर्पदंश से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4, लाख मंजू कुमारी पिता गुलाब प्रसाद साकेत निवासी सिधार मृत्यु का कारण सर्पदंश से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4, लाख, प्रेमवती शाहु पति राजकरण शाहु निवासी पराई मृत्यु का कारण आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4, लाख, दीपराज पिता शिवकुमार निवासी गोरबी मृत्यु का कारण सर्पदंश से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4, लाख, लालबाबू पिता व्योहार विश्वकर्मा निवासी दुधमनिया मृत्यु का कारण पानी में डुबने से जनहानि स्वीकृत राशि ₹4, लाख राजलाल कोल पिता लक्ष्मन कोल निवासी चुरकी मृत्यु का कारण पानी में डुबने से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख रुपए, ओम कोल पिता महेश कोल निवासी खुरमुचा मृत्यु का कारण सर्पदंश से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख रुपए, रोहित पनिका पिता बिजेंद्र पनिका निवासी सुकहर मृत्यु का कारण आकाशीय बिजली ( गाज) गिरने से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख, रजवा देवी पति रामपति सिंह निवासी धानी मृत्यु का कारण सर्पदंश से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख,ओमकार सिंह पिता देवनारायण सिंह निवासी महुगड़ी कोठार मृत्यु का कारण सर्पदंश से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख ,बबलु सिंह पिता बुधराम निवासी कपूरदेई मृत्यु का कारण आकाशीय बिजली( गाज) गिरने से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख, मायावती पिता फूल सिंह निवासी बगैया मृत्यु का कारण पानी में डुबने से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख, छोटे लाल कोल पिता फदील कोल निवासी शिवपुरवा मृत्यु का कारण आकाशीय बिजली गाज गिरने से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख, रामप्रसाद पिता छोटकू निवासी खैड़ार मृत्यु का कारण आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख ,ईश्वर दीन पिता दल्लू अगरिया निवासी झोखो मृत्यु का कारण सर्पदंश से जनहानि स्वीकृत राशि 4 लाख प्रत्येक के निकटतम परिजनों के नाम से सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

प्राकृतिक प्रकोप के कारण हुई जनहानि से विपत्तिग्रस्त व्यक्तियों के प्रकरणों को निराकृत किया जाकर 4-4 लाख की स्वीकृत सहायता राशि को संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधा हितलाभ पहुंचाया गया है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores