Shoaib Malik Sana Love Story: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. शोएब की यह तीसरी शादी है.

शोएब मलिक और सना जावेद की शादी के बंधन में बंध गए हैं
Shoaib Malik Sana Love Story: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. शोएब की यह तीसरी शादी है. इससे पहले वे भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और इन दोनों की शादी के चर्चे भारत-पाकिस्तान के साथ-साथ तमाम देशों में हुए थे. शोएब इससे पहले भी शादी कर चुके थे. वे आयशा सिद्दीकी के साथ रिश्ते में थे.
दरअसल शोएब और सानिया के रिश्ते लंबे वक्त से ठीक नहीं चल रहे थे. सानिया ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई बार हिंट दिया. इन दोनों के खराब रिश्ते के बीच सना की एंट्री हुई. शोएब और सना जावेद के रिश्ते की खबरें काफी वक्त से चल रही थीं. लेकिन इन दोनों ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया था. लेकिन अब शोएब ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर शादी की बात शेयर की. सना और शोएब काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. ये दोनों कई बार मिल चुके थे और अचानक फैंस के बीच शादी की खबर शेयर कर दी.
शोएब पहली बार आयशा सिद्दीकी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. इन दोनों ने 2002 में शादी की थी. आयशा हैदराबाद की मॉडल हैं. इसके बाद इन दोनों के बीच तलाक हो गया. शोएब ने दूसरा निकाह सानिया मिर्जा से किया. इन दोनों का रिश्ता करीब 14 साल चला. अब शोएब ने तीसरी शादी की है. शोएब ने सानिया को करीब 5 महीनों तक डेट किया था. इसके बाद शादी की थी. इन दोनों की पहली मुलाकात 2004-2005 में हुई थी.
बता दें कि सानिया और शोएब का रिश्ता काफी वक्त तक अच्छा चला. सानिया ने अपनी आत्मकथा में शोएब के रिश्ते का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि शोएब उनकी जिंदगी में तब आए थे जब वे प्रोफेशनल लाइफ को लेकर परेशान चल रही थीं.
यह भी पढ़ें :Shoaib Malik: शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से की शादी, सानिया मिर्जा से ले लिया है तलाक?
Shoaib Malik Sania Mirza: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक को लेकर काफी वक्त से खबरें आ रही हैं. अब अफवाह उड़ी है कि शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी कर ली है.

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा
Shoaib Malik Sania Mirza: पाकिस्तान के स्टार शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. शोएब ने इंस्टाग्राम के जरिए यह जानकारी फैंस को दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. शोएब और भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे. सानिया और शोएब के बीच तलाक हुआ है या नहीं, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. शोएब और सना की शादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.
शोएब और सानिया के रिश्ते लंबे वक्त से ठीक नहीं चल रहे थे. इन दोनों अपने तलाक को लेकर किसी तरह की जानकारी अभी तक शेयर नहीं की है. लेकिन शोएब ने शादी जरूर कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं. शोएब और सना की शादी की तस्वीरें देखकर कई फैंस हैरान है. उन्होंने शोएब की पोस्ट पर रिएक्शन भी दिया है.
शोएब ने तीसरी बार शादी की है. वहीं सना भी दूसरी बार शादी कर रही हैं. सना तलाकशुदा हैं. वे पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेसज की लिस्ट में शामिल हैं. सना 2020 में उमैर जसवाल से शादी की थी. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और तलाक हो गया. वहीं शोएब की बात करें तो उन्होंने सानिया से 2010 में शादी की थी. यह उनकी दूसरी शादी थी. इससे पहले वे आयशा सिद्दीकी के साथ रिश्ते में थे. आयशा ने खुद सामने आकर बताया था कि वे शोएब की पहली पत्नी हैं.
बता दें कि सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में हिस्सा ले चुकी हैं. वे ऐ मुश्त-ए-खाक और डंक समेत कई शो में नजर आई हैं. सना कई गानों में भी दिख चुकी हैं.
youtobe channel —-https://youtube.com/@TheKhabardarNews
Facebook page- —https://www.facebook.com/thekhabardarnews










Total Users : 12937
Total views : 32844