शहड़ोल जिले में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ा है। शहडोल में अपराधियों बदमासो को पुलिस का खौफ नही है। शायद यही कारण है कि जिले में तीसरे दिन तीसरी हत्या का मामला सामने आया है। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में घर से खेत के लिए निकले किसान की खेत के समीप संदिग्ध अवस्था मे खून से लथपथ शव मिला है। मृतक के गले में धारदार हथियार से रेतने के निशान व शरीर में भी गंभीर चोट के निशान है। जिससे हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के डोंगरी टोला निवासी किसान रामपाल सिंह बुधवार की शाम 7 बजे घर से मोटरसाइकिल से खेत जाने के लिए निकले थे, लेकिन गुरुवार की सुबह खेत से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ उनका शव मिला, किसान के गले में धारदार हथियार से रेतने के निशान व शरीर में भी गंभीर चोट के निशान है। जिसे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने जैतपुर पुलिस को दी ,मामले की जानकरी लगने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर , विवेचना में जुट गई है । जैतपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिले में बीते 3 दिनों में यह तीसरी घटना सामने आई है इसके पहले जयसिंहनगर क्षेत्र में मोबाइल में गेम खेलने के विवाद को लेकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी, वहीं दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता युवक की लाश कुएं में उतारते हुए मिली की आज एक किसान की खून से लथपथ खेत के पास शव मिला।
Shahdol News: जिले में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ा, शहडोल में अपराधियों बदमासो को पुलिस का खौफ नही
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844