Friday, December 5, 2025

Seema Haidar News: तो क्या हिंदी फिल्म में नजर आएंगी सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर

 सीमा हैदर को अपने फिल्म प्रोडेक्शन में अभिनय करने का मौका मिल सकता है। सीमा और सचिन के आर्थिक तंगी से जूझने की खबरों के बीच उनके लिए यह खुशखबरी हो सकती है। आगे विस्तार से जानें आखिर किस फिल्म में सीमा नजर आ सकती हैं और कौन उन्हें यह मौका देने की बात कह रहा है।

पबजी खेलते हुए हुए प्रेम के चलते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबरों के बीच उनके हिंदी फिल्म में काम करने की बात सामने आई है। सीमा हैदर को जल्द ही किसी हिंदी फिल्म में भी देखा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस ने सीमा को फिल्म में अभिनय करने का मौका देने की बात कही है।

 सीमा हैदर की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबरें सामने आने के बाद अमित जानी ने बड़ी बात कही है। अमित जानी ने सीमा हैदर को अपने फिल्म प्रोडेक्शन में अभिनय करने का मौका देने की बात कही है। हमेशा विवादों में रहने वाले खुद को मेरठ के गांव जानी का निवासी बताने वाले अमित जानी ने 2022 में मेरठ के सिवाल खास से विधान सभा चुनाव लड़ा था।

सोशल मीडिया में सचिन और सीमा हैदर की खबर सामने आई है कि वह पुलिस की इन्वेस्टिगेशन के कारण काम धंधे पर नहीं जा रहे हैं, जिस कारण उनके खाने तक के लाले पड़े हुए हैं। यह बात वायरल हुई तो उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने दोनों को अपने फिल्म प्रोडेक्शन हाउस जानी फायर फोक्स में अभिनय करने का ऑफर दिया है।

बता दें कि अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है और उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर A Tailor Murder Story के नाम से फिल्म बना रहे है। जिसकी रिलीज नवम्बर में होनी तय हुई है। अमित जानी ने सीमा और सचिन को ऑफर दिया कि यदि वह उनके प्रोडेशन में काम करें तो वह उनको लाखों रुपये मेहनताना देगें, जो उनके काम आयेगा।

अमित जानी का यह वीडियो कई दिनों से सोशल मिडिया पर चल रहा है। बता दें अमित जानी ने नोएडा में सड़क पर दौड़ते हुए वायरल हुए प्रदीप मेहरा को भी एक लाख की सहायता दी थी। इस समय अमित जानी कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह मोदी सरकार का गीतों के माध्यम से गुणगान करते हुए नजर आ रहे हैं। पहली बार अमित जानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के मूर्ति तोड़कर चर्चा में आया था।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores