Friday, December 5, 2025

SATNA NEWS सीएम राइज विद्यालय में अभिभावकों की सहभागिता पर बताया गया विद्यालय की खूबियां

केन्द्रीय विद्यालय के तर्ज पर ही सीएम राइज विद्यालय रहेंगे संचालित। विद्यालय परिसर में होगा समय कैम्प का आयोजन।

रामनगर सतना सीएम राइज विद्यालय रामनगर में अभिभावकों की सहभागिता में शिक्षको द्वारा विद्यालय की खूबियों का वर्णन बताया गया। जहां केन्द्रीय विद्यालय के तर्ज पर ही सीएम राइज विद्यालय को संचालित करना है।

image 71

यहां प्रदेश के हर क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का मुख्य उद्देश्य है। एजुकेशन ज्ञान के साथ कला कौशल नागरिक संस्कार भी देना है। भारतीय संस्कृति और उसके संस्कारों से आने वाली नव युवा पीढ़ी भारत भविष्य कर्णधारों को संस्कार से अवगत भी कराना है।सीएम राइज विद्यालय में सत् प्रतिशत शिक्षको के साथ स्टांप का होना निर्धारित है। जहां स्मार्ट क्लास के साथ सुसज्जित प्रयोगशाला वा आधुनिक शिक्षा भी छात्रों को देनी है। जिसके लिए विद्यालय परिसर में ही पुस्तकालय की व्यवस्था होगी साथ ही व्यावसायिक शिक्षा के सम्बन्ध पर जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

image 72

सीएम राइज विद्यालय रामनगर में छात्रों के लिए 01-05-2023 से 13-05-2023 तक समय कैम्प का आयोजन किया गया है जहां बच्चों को खेल कूद पर्यावरण सम्बंधित जानकारी के साथ संगीत और वाद्ययंत्र की शिक्षा से अवगत का प्रावधान निर्धारित किया गया है। इस दौरान सीएम राइज के प्राचार्य रवि प्रताप सिंह,व्याख्याता रामचरण साहू, रकीमुद्दीन सिद्धिकी,वासुदेव तिवारी, विनोद चौरसिया,पूनम सिंह,रूपेश नामदेव,वशंतलाल,सीलू चौरसिया, पूनम सेन शिक्षकगण विद्यालय स्टांप के साथ छात्र छात्राओं के अभिभावक बन्धु उपस्थित रहे।

image 73
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores