सतना /प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने कहा कि शिक्षा के साथ आत्म विश्वास व्यक्ति को बहुत ऊंचाईयों तक ले जाता है। शिक्षा को संस्कार से युक्त होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री गुरुवार को सतना में लवडेल विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होने कहा कि शिक्षा सिर्फ पढ़ाई कर बड़े पदों को प्राप्त करना नहीं, बल्कि पढ़-लिख कर देश और समाज के लिये काम करने के उद्देश्य के लिये होती है। श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा में संस्कार का होना बहुत ही जरुरी है। संस्कार के बिना शिक्षा उस फूल की तरह है जिसमें सुगंध नहीं होती। व्यक्ति चेहरे से नहीं अपने कर्मों से सुंदर और श्रेष्ठ माना जाता है। इसलिये आने वाली पीढ़ी में शिक्षा के साथ संस्कारों को भी भरना जरुरी होता है। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल को स्मृति चिन्ह भेंटकर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
Satna News: शिक्षा संस्कार युक्त होनी चाहिए – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
- Advertisement -
For You
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844