Friday, December 5, 2025

SATNA मैहर मै कांग्रेस के द्वारा किया जाना है दामोदर रोपवे में ताला बन्दी

सतना पुलिस जेसीबी बुलडोजर के साथ मैहर पहुंची देवी जी चौकी में दिए गए गुप्त दिशा निर्देश,एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा,मैहर तहसीलदार मानवेंद्र सिंह मैहर,एसडीओपी लोकेश डावर मैहर,मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी,थाना प्रभारी बदेरा संतोष तिवारी, टीआई पुलिस लाइन सतना एचएल मेहतेल मौजूद.

image 72

मैहर । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रोपवे में तालाबंदी का सफल आयोजन भारी पुलिस बल की उपस्थित मे सफल रहा दमोदर रोपवे द्वारा मां शारदे भक्त जनों से परिवहन किराए के नाम पर लूटी जा रही राशि को वापस लिए जाने के संबंध में विगत माह से आंदोलनरत कांग्रेस जनों ने आज परिसर में पहुंचकर अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार रोपवे गेट पर भारी हंगामा करते हुए मौजूद पुलिस बल की उपस्थिति में रामपुर रोड में लगाए गए पुलिस बैरिकेड को तोड़ते हुए अंदर घुस कर भारी हगामा कर गेट में ताला लगाने का काम किया इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तगड़ी झड़प हुई लाठीचार्ज की स्थितियां भी निर्मित होती नजर आई तब जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्मेश घई ने उपस्थित कांग्रेश जनों के साथ गेट पर खड़े होकर रोपवे प्रशासन से आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया स्थानीय प्रशासन की समझाइश पर व्यवस्था प्रबंधन के प्रश्न पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने समस्त कांग्रेस जनों को धैर्य बरतने की अपील की तब कहीं जाकर कांग्रेश जनों के आक्रोश में नियंत्रण आया इस अवसर पर बीच-बीच में कांग्रेस द्वारा रोपवे गेट को लांघने का प्रयास किया जाता रहा जिसके चलते कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल भी हुए बड़े हुए रोपवे पर किराए के संबंध में कांग्रेश ने स्पष्ट रूप से उपस्थित स्थानीय प्रशासन से मांग की कि तत्काल प्रभाव से किराया वृद्धि वापस लेने की घोषणा करें अन्यथा आंदोलन और तीव्र होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने प्रशासन को दो टूक जताते हुए कहा की जिस प्रकार प्रशासन एवं पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक रही है अगर उसी मुस्तैदी के साथ दामोदर प्रबंधन पर नियंत्रण लाने का प्रयास करेगी तो रोपवे द्वारा की जा रही डकैती रुक जाएगी जिस पर स्थानीय प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया एवं कांग्रेस जनों से निर्णय लेने हेतु समय सीमा निर्धारित करने के लिए कहा प्रशासन ने तत्काल समिति में प्रस्ताव रखकर किराए को कम करने के संबंध में आश्वासन दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आज प्रातः से ही बंधा बैरियर ग्राउंड में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी द्वारा मंचीय व्यवस्था बनाकर सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं को एकत्र किया गया कांग्रेस जनों द्वारा इसे सभा के रूप में तब्दील किया गया जिसमें समस्त कांग्रेसियों ने सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह का संचार किया।तत्पश्चात जुलूस के रूप में उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार जिला प्रशासन रोपवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारी पुलिस बल की उपस्थिति में गेट की ओर प्रस्थान कर गए इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा कांग्रेस प्रदेश महासचिव धर्मेश घई संगठन मंत्री प्रदीप समदड़िया जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार महासचिव भाई देवदत्त सोनी केशव चौरसिया योगेंद्र सिंह ध्यानेश घई नागेंद्र नाथ बडगईया चूल्हा भाईजान रावेंद्र सिंह अमजद खान रामभद्र पांडे अनीता शर्मा जनक दुलारी शुक्ला चंद्रकांत चौरसिया राजा रजनीश शर्मा राम सिंह बुंदेला विपिन सिंह अखिल मिश्रा राज बाबू सिंह शनी सिंह नरेंद्र द्विवेदी अजिर द्विवेदी राम प्रकाश गुप्ता रमेश प्रजापति मुन्ना रामू कोल राज बाबू सिंह सौरभ गुप्ता श्री पुरुषोत्तम पटेल पुष्पेंद्र तिवारी राजा द्विवेदी कांसा विजय श्रीवास्तव नारयण दुबे ऋषि केश पांडे दिलीप दुबे चंद्रभान सिंह अजय विश्वकर्मा शिवम पांडे कुलदीप पाठक देवेंद्र अग्रवाल ऋषिकेश पांडे मुकेश सेन सुनील कोरी दिलीप दुबे टिनटिन मुनि चौरसिया पीयूष चौरसिया मोन्टी शुक्ला लालू चौरसिया कुंजीलाल कुशवाहा बद्री कुशवाहा जितेंद्र सेन गुड़िया सुशील तिवारी हरवंश तिवारी मुनव्वर खान वीरेन्द्र नामदेव रिंकू महाराज मिंटू सिंह हीरा सिंह बुंदेला नीतेश वर्मन अशोक साहू शेख जलील अयोध्या कुशवाहा दुर्गेश पटेल धर्मेंद्र सिंह सरपंच विनोद साहू संदीप चौबे दिलीप शिवहरे शेख हबीब गगन पांडे गंगा प्रसाद रजक अनिल पटेल राम भगत यादव मुलायम सिंह सरोज सिंह ऋषि यादव सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores