सैमसंग ने बुधवार रात अमेरिका के सैन होजे में Galaxy Unpacked Event का भव्य आयोजन किया। इस इवेंट में कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की। सीरीज के तीन मॉडल्स – Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra को पेश किया गया। खासतौर पर, Samsung Galaxy S25 Ultra ने टेक्नोलॉजी और डिजाइन के मामले में एक नई ऊंचाई को छुआ है।
Samsung Galaxy S25 Ultra को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹1,29,999 की कीमत पर उपलब्ध होगा। वहीं, 512GB स्टोरेज के साथ 12GB RAM वेरिएंट ₹1,41,999 में पेश किया गया है। अगर आप टॉप-एंड वेरिएंट चाहते हैं, तो 1TB स्टोरेज और 12GB RAM वेरिएंट की कीमत ₹1,65,999 होगी। इस फोन का प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन स्पेसिफिकेशन इसे एक परफेक्ट फ्लैगशिप फोन बनाते हैं।
फोन में 6.8 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2600 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Armor ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। Galaxy S25 Ultra तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite (3 nm) प्रोसेसर और Adreno 830 GPU के साथ आता है, जो परफॉर्मेंस को सुपरफास्ट बनाता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो, Samsung Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 10MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम), और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, यह फोन एक आदर्श फ्लैगशिप डिवाइस साबित होता है।