Friday, December 5, 2025

REWA NEWS 30 अरब से बनेंगी रीवा की यह सड़केंं, देखिए लिस्ट में आपका गांव या मोहल्ला तो नहीं

रीवा। चुनाव के पहले रीवा की सड़कें चकाचक होंगी। पहले एक हजार करोड़ खर्च होने वाले थे लेकिन सड़कों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब दो से तीन हजार करोड़ रुपए सिर्फ सड़कों को चमकानें में खर्च होंगे। सबसे अधिक सड़कें देवतालाब में स्वीकृत हुई हैं। सड़कों के स्वीकृति के साथ ही अधिकांश सड़कों का टेंडर भी हो चुका है। कईयों के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। बारिश में सड़कों को लेकर मचने वाले हायतौबा से बचने और लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने खूब जोर लगाया है। ज्ञात हो कि इस मर्तबा खस्तहाल सड़कों को लेकर जमकर हल्ला मचा। प्रदेशभर में कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। सबसे बुरी हालत जिलों के अंदर छोटी छोटी सड़कों की रही। चुनाव अब सिर पर है। लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए ही प्रदेश सरकार ने पीडब्लूडी के लिए खजाना खोल दिया है। बंपर सड़कें स्वीकृत की गई है। रीवा जिले में भी सभी विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव भेजे थे। अधिकांश सड़कों की स्वीकृति आ गई है। पीडब्लूडी इन सड़कों के टेंडर और निर्माण की तैयारी शुरू कर दिया है। नई सड़कों और पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर भूमिपूजन भी शुरू कर दिया गया है। रीवा की कई सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। हाल फिलहाल स्वीकृत हुई सड़कों में सर्वाधिक देवतालाब की है। बारिश में कुछ सड़कें तो चमक जाएंगी लेकिन कईयों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। बारिश के बाद और चुनाव के पहले तक सभी सड़कों को चमकाने का लक्ष्य विभाग ने रखा है।

लंबे समय बाद इतनी सड़कें हुई स्वीकृत
रीवा की अधिकांश सड़कें एनएच में चली गई हैं। गांव और कस्बों की सड़कें ही बची थी। इन सड़कों की हालत खस्ताहाल थी। लंबे समय से सड़कों की स्वीकृति नहीं मिली थी। दो साल कोविड में फंस गए थे। इस दौरान पीडब्लूडी को सड़कों के निर्माण के लिए बजट नहीं मिला था। इसके भी हालात खस्ता ही रहे। सिर्फ पैचवर्क से ही काम चलता रहा। अब लंबे इंतजार के बाद बम्पर नंबरों में सड़कों की स्वीकृति मिली है। इतना ही नहीं पीडब्लूडी के लिए सरकार ने खजाना भी खोल दिया है। ठेकेदारों का भी भुगतान तुरंत करने का आश्वासन दिया जा रहा है।

इस सत्र की सड़कें भी हो गई स्वीकृत
हालात यह है कि चुनाव में लोगों का गुस्सा सड़कों न देखना पड़े। यही वजह है कि इस सत्र में भेजे गए सड़कों के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2023-24 तक की सड़कें स्वीकृत कर दी गई हैं। अभी धड़ाधड़ और स्वीकृतियां पीडब्लूडी के पास पहुंच रही हैं। सड़कों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। चुनाव के पहले आचार संहिता निर्माण कार्य में रोड़ा न बने इसके लिए विभाग भी धड़ाधड़ टेंडर लगाकर काम शुरू कराने में जुट गया है।

image 168

विधानसभावार स्वीकृत सड़कें और लागत
विधानसभा सेमरिया
सतना सेमरिया 4.80 किमी 1265 लाख
सेमरिया बायपास से यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय 897 लाख
पुरवा से बड़ी ढीह — 398 लाख
करहिया से भोलगढ़- 2.10 किमी —
खारा से अटरिया- 2 किमी 276.99 लाख
मझियार रोड से सथनी 3 किमी 262.09 लाख
हर्दी रमसगरा तालाब से पटखन टोला 3.20किमी 262. 16 लाख
पुर्वा फाल पहुंच मार्ग 700 मीटर 126 लाख

सिरमौर विधानसभा
क्योंटी जनकहाई 5.11 किमी 611 लाख
ग्राम चौखंडी से दुअरानाथ मंदिर 2.20 किमी 199 लाख
गाढ़ा 138 से खटिकान टोला 2.20 किमी 251 लाख
डभौरा पीएम सड़क से पिपरहा 4.70 किमी 489 लाख
ग्राम तिलखन से खड़हा टोला 2.00 किमी 150 लाख
सिरमौर से दुलहरा — 143.43 लाख
ढोल से मऊ तक नहर के किनारे 1.00 किमी 2 करोड़
ग्राम गहलवार से दुअरानाथ मंदिर 2 किमी 212 लाख

मऊगंज विधानसभा
पिपराही से जड़कुड़ 25 किमी 5700 लाख
मऊगंज और हनुमना में डिवाइडर 13 किमी 250 लाख
सलैया से कोना पुल सहित 2.24 किमी 486 लाख
रतनगवां गहरवारन से अटरिया शिवप्रसाद 3.30 किमी 400 लाख
अमहटा से पाचढ़ 4.20 किमी 337 लाख

देवतालाब विधानसभा
देवतालाब से नईगढ़ी 16.00 किमी 3255 लाख
पटपरा से शुकुलगवां 2.90 किमी 251 लाख
रघुराजगढ़ से बंधवा मोड़ तक 1.80 किमी 225 लाख
शिवपुरवा से गांव उमरी, 4.90 किमी 296 लाख
सरैया पीएम सड़क से हर्रहा 6.00 किमी 572 लाख
ग्राम हर्रहा से चुरहट मार्ग तक 4.00 किमी 332 लाख
पथरहा से दुअरा मार्ग 2.90 किमी 205 लाख
एनएच 135खीरी से कुंजबिहारी 2.00 किमी 202 लाख
सगरन पाण्डेन टोला से निबूहा 9.90 किमी 826 लाख
रायपुर सीता मार्ग गौरी से रजिगवां 6.50 किमी 546 लाख
मनगवां हनुमना मार्ग पर दुअरा मार्ग 2.50 लाख 262 लाख
शिवपुर निबूहा नौढिय़ा तक 3.32 किमी 180 लाख
पुराना एनएच,देवतालाब टू लेन 3.32 किमी 1257 लाख
पथरिया से पतियारी मार्ग 2.60 किमी 202 लाख
देवतालाब तमरी रोड से हटवा 7.00 किमी 731 लाख
सीतापुर से ढेरा बाया फरहदी मार्ग 7 किमी 556 लाख
बमुरिया इन्द्रदत्त से तितरिया 5.02 किमी 454 लाख
पन्नी सीतापुर मार्ग रीठी खैरा टोला 5.10किमी 495 लाख

गुढ़ विधानसभा
गोविंदगढ़ तालाब का मार्ग 4.45 किमी 768 लाख
सुपिया से टीकर पहुंच मार्ग 4.20 किमी 437 लाख
ग्राम पहडिया से पीएम सड़क 1.50 किमी 116 लाख

मनगवां विधानसभा
तिवनी फरहदा टोला से आलमगंज 2.45 किमी 126 लाख
गंगेव फूल खैरा क्योंटी मार्ग 17.20 किमी 1683.35 लाख
छत्रगढ़ खुर्द से डुबहा से पखियार गांव 2.30 किमी 252 लाख
बरेही से मौहरिया पहुंच मार्ग 3.80 किमी 4 करोड़
गंगेव बस्ती मॉडल स्कूल से गोपी पहरखा 2.70 किमी 559 लाख
कदैला पीएम सड़क से पॉवर हाउस 3.00 किमी 232 लाख
बेला प्रमोद आंबी से खांव बरांव 3.00 किमी 235 लाख
तिवनी महमूदपुर मार्ग 2.80 किमी

त्योंथर विधानसभा
सोहारी बड़ा गांव अखंडमाता मार्ग तक 6 किमी 398 लाख
रायपुर गदहर से नरैनी आदिवासी बस्ती 2.60 किमी 232 लाख
बरतीकला खैराई टोला से मझरिया मोड़ 6.00 किमी 451 लाख
त्योथर जनकहाई मुख्य मार्ग से केचुआन 1.00 किमी 123 लाख

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores