जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रीवा के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डभौरा की विस्तारित बैठक सिंह पैलेस डभौरा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक विधानसभा क्षेत्र सेमरिया अभय मिश्रा जी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कहा कि रीवा लोकसभा में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी एवं देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें आत्मविश्वास पैदा कर चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डभौरा के अध्यक्ष अरुण सिंह (पिंटू) ने की इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी राम गरीब बनवासी विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष रमेश पटेल, जिला महामंत्री राम नायक सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल कोल ने भी अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश केसरवानी, शेष प्रसाद दुबे, विनोद सिंह, मंडलम अध्यक्ष रामनिवास पांडे, बालमुकुंद तिवारी, दयानंद पांडे, अनिल गुप्ता, रामायण तिवारी, अवध नारायण साहू, सेक्टर अध्यक्ष गुमान सिंह, लाल बहादुर साहू, रमेश पांडे, राज नारायण मिश्रा, सत्यनारायण साहू, राममिलन यादव, विकास साहू, राम टहल जायसवाल, संजय मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, संजय कुमार मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमाशंकर दुबे, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र समदरिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरदार अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष नन्हकू यादव, बी एल ए श्री कृष्णा पाठक, अभिषेक सिंह, संदीप ठाकुरिया, अशोक तिवारी, रामनरेश दुबे, राजेंद्र यादव, देवतादीन मिश्र, संत प्रसाद मिश्र, कोमल मिश्र, मथुरा प्रसाद कोल, संतोष कोल, अजय कोल, सत्यनारायण तिवारी, शिव सेवक सिंह, सुनील तिवारी, पार्वती देवी, सचिन चौरसिया, प्रवीण सिंह महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, रामनरेश साहू, राजाराम यादव सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह (पिंटू) एवं आभार प्रदर्शन अनिल गुप्ता ने किया।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores






Total Users : 13156
Total views : 32004