बंसल समाज के सुअर पशुपालकों को मृत सुअरों का मुआवजा दिलाए जाने के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग के खिलाफ कार्यवाही किए जाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में बंसल समाज का आंदोलन 263वें दिन जारी रहा मोर्चे के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि आंदोलन के 9 माह पूरे होने वाले हैं शिवराज की तानाशाह हुकूमत ने आंदोलनकारियों के मांगों का निराकरण नहीं किया अब आंदोलन और मजबूत हो चुका है शहर के निपनिया मोहल्ले के साकेत बिरादरी के साथी संत रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प लेते हुए बंसल समाज के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है साथ ही यह भी संकल्प लिया है कि सरकार अति शीघ्र सुअर पशुपालकों को मुआवजा प्रदान करें और यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो साकेत बिरादरी भी आगामी चुनाव में भाजपा का खुलकर विरोध करेगा बस्तियों में प्रवेश वर्जित करेगा और जिले सहित प्रदेश से भाजपा की जड़ें समाप्त करने में बंसल समाज एवं एसकेएम का सहयोग करेगा संकल्प लेने वालों में साकेत बिरादरी की ओर से राजेश साकेत पूर्व जेलर महेश साकेत विश्वनाथ साकेत धीरज साकेत हरी साकेत शारदा प्रसाद चौधरी कैलाश साकेत सागर चौधरी शिव साकेत सुशील साकेत मानवती साकेत अशोक साकेत रामबाई साकेत विवेक साकेत रामाश्रय साकेत जीवनलाल साकेत सुनील साकेत शांती साकेत रामकली साकेत प्रेमवती साकेत कलावती साकेत सहित आंदोलनकारियों में प्रमुख रूप से संतकुमार पटेल प्रदीप बंसल सकोचिल प्रसाद बंसल राजाराम हरिदास रंजीत बंसल आदि सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी साथी उपस्थित रहे एसकेएम के संयोजक शिव सिंह ने कहा कि अब आंदोलन और तेज होगा तमाम समाज बिरादरी के साथी आंदोलन के समर्थन में उतरने की रणनीति तैयार कर चुके हैं
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844