Tuesday, December 9, 2025

REWA NEWS दो सगे भाईयों की मौत से मातम खेलते हुए दो बच्चे निकले तालाब नहाने, छोटा डूबने लगा तो बड़ा बचाने दौड़ा, दोनों की जल समाधि

रीवा जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत तेंदुआ गांव में दो सगे भाईयों की मौत से मातम पसर गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह 9 बजे दो बच्चे घर से खेलते हुए तालाब की ओर निगल गए। वहां कपड़े उतारकर दोनों नहाने लगे। इसी बीच छोटा भाई डूबने लगा। घटना देख बड़ा भाई बचाने दौड़ा। ऐसे में दोनों भाईयों की जल समाधि हो गई। एक घंटा तक किसी को हादसे का पता नहीं चला।काफी देर तक जब बच्चे नहीं दिखे तो परिजन खोजते हुए तालाब पहुंचे। आसपास खोज की, पर पता नहीं चला। इसी बीच घाट के किनारे रखे कपड़ों पर नजर गई। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में सर्चिंग शुरू कराई। तब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव मिले। जिनको पीएम के लिए हनुमना सीएचसी भेजवाया गया है।
घर के दोनों चिराग बुझ गए
शाहपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल ने बताया कि 25 जून को तेंदुआ गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बुद्धसेन यादव के दो सगे बेटे काल के गाल में समा गए। बड़ा बेटा रवि यादव (12), छोटा बेटा अरविंद यादव (10) साल का है। परिवार की माली हालत है। घर के दोनों चिराग बुझ गए है। अब औलाद के नाम पर सिर्फ एक बेटी बची है। मां के रो रोकर बुरे हाल है।
प्रयागराज में हुआ अंतिम संस्कार
थाना प्रभारी की मानें तो रविवार की शाम 5 बजे हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्ट मार्टम कराते हुए लाश परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दी गई थी। संभावना है कि सोमवार को प्रगाराज में अंतिम संस्कार कराया गया है। इधर पुलिस ने परिवार की गरीबी को देखते हुए राजस्व विभाग की मदद से 4-4 लाख रुपए आपता सहायता राशि की प्रक्रिया शुरू करा दी है।

image 71
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores