रीवा के टीआरएस चौक से राजस्थान से आए व्यापारियों की 6 माह की बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज प्रकाश में आया है, राजस्थान से आए व्यापारियों ने बताया कि वह टीआरएस कॉलेज में गाड़ी के एसेसरीज का धंधा करते हैं 6 मई की दरमियानी रात दो बाइक सवार आए और बच्चों को देखा, उसके बाद वापस लौट कर इसके बाद दोबारा रात 3:00 बजे एक बार फिर आए और मच्छरदानी से 6 महीने की मासूम को उठाकर ले गए हैं जिसका सीसीटीवी में वीडियो भी सामने आया है। हालांकि दोनों ने मुंह बंद रखे थे पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम गठित की है और पतासाजी में जुट गई है संभावना जताई जा रही है कि इतनी छोटी बच्ची का अपहरण अंधविश्वास के चलते बलि देने के उद्देश्य से किया गया होगा। या फिर चाइल्ड ट्रैफिकिंग का भी मामला हो सकता है। अगर आप को कहीं भी यह बच्ची उन अपहरणकर्ताओं के साथ दिखे,तो तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन या 100 को सूचित करें।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12934
Total views : 32841