Friday, December 5, 2025

Rewa News: जिले में अब तक समर्थन मूल्य में 50523 किसानों से हुई 328599 टन धान की खरीद 717 करोड़ 33 लाख रुपए की स्वीकृति किसानों को प्रदान की गई

किसानों को बैंक खाते में अब तक 313 करोड़ 25 लाख 94 हजार रुपए का भुगतान किया गया खरीदी गई धान में से अब तक 254641 टन का परिवहन कर सुरक्षित भण्डारण कराया गया

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 50523 किसानों से 328599 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 717 करोड़ 33 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 313 करोड़ 25 लाख 94 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 254641 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 61389 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। दो दिनों की बारिश से कुछ खरीदी केन्द्रों में धान भीगी है। उपार्जित धान को पानी से बचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।

JansamparkMP अनुपम अनूप

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores