रीवा। जिले में निर्धारित 119 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 13 मई तक 13264 किसानों से 643421 क्विंटल गेंहू की खरीद की गयी है। इसके लिए किसानों को 13672 लाख रूपये की राशि मंजूर की गयी है। खरीदे गये गेंहू में 540650 क्विंटल गेंहू का परिवहन कर भण्डारण कराया जा चुका है। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि अब तक 18964 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं। व्यापारियों द्वारा मंडियों में अधिक मात्रा में गेंहू खरीद के कारण अन्य वर्षों की तुलना में समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए बनाये गये केन्द्रों में गेंहू के आवक कम है। खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए वारदाने, तौल कांटे तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा खरीदी का स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसान जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके गेंहू दे सकते हैं। गेंहू खरीदी के लिए अंतिम तिथि 15 मई से बढ़ाकर 20 मई कर दी गयी है।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844