Sunday, December 14, 2025

Rewa News: गांधी चबूतरा जवा में व्यापार मंडल जवा के द्वारा मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि।

रीवा जिले के जवा तहसील में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर आज व्यापार मंडल जवा के द्वारा गांधी चबूतरा जवा में बड़े ही धूमधाम के साथ पुण्यतिथि मनाई गयी।
जहा पर व्यापार मंडल जवा के अध्यक्ष एवं संरक्षक सहित सभी उपस्थति लोगो ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
उस दौरान वहा पर उपस्थति लोगो ने महात्मा गांधी के बलिदान एवं त्याग को याद करते हुए कहा कि गांधी जी एक सच्चे स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अहिंसा के रास्ते में चलकर देश को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई है जिनके कार्यो को भुलाया नही जा सकता है। 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की हत्या कर दी गई लेकिन उनके विचार और बलिदान आज भी जीवित हैं।
जहा पर मुख्यरूप से जवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,संरक्षक मोतीलाल सोनी, जटाशंकर द्विवेदी, जवा सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह लाखन एवं रोहित विश्वकर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores