रीवा पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रीवा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन मे अमहिया थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ मिलकर दिनांक 27/02/2024 को गस्त के दौरान बिना नंबर की मोटर साईकल मे घूम रहे दो संदेहियों को चेक किया। आरोपी कुलदीप गुर्जर पिता कल्याण गुर्जर उम्र 18 वर्ष निवासी खेरिया थाना महाराजपुरा जिला (म.प्र.) एवं हरकेश गुर्जर पिता महावीर गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी मोडेला थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर (म.प्र.) के पास 315 बोर का एक देशी कट्टा एवं 315 बोर का तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ तथा साथ ही बिना नंबर की काली हीरो स्पेलेण्डर मोटर साईकल को बरामद किया गया। जिनके विरुध्द थाना अमहिया में 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, प्रआर मकर ध्वज तिवारी, प्रआर विनोद चतुर्वेदी, आर अनुप त्रिपाठी, आर विक्रम वर्मा, आर विजय, आर धर्मेंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आपका विचार ?
Live
How is my site?
This poll is for your feedback that matter to us
Latest news
Live Scores







Total Users : 12937
Total views : 32844