Friday, December 5, 2025

REWA : सूर्य नमस्कार के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

रीवा स्वामी विवेकानंद की जयंती रीवा जिले में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय मार्तण्ड क्रमांक एक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में आयोजित किया गया। समारोह में हजारों शालेय छात्र-छात्राओं तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम में भाग लिया। समारोह में अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में भी सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन सहित अन्य अधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया।

image 172

समारोह का शुभारंभ राष्ट्र गीत वन्दे मातरम का गायन कर किया गया। इसके बाद रेडियो के माध्यम से स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिये भाषण का संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति हुई। समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का युवाओं के नाम उद्बोधन को सुनाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में छात्र-छात्राओं से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया और इससे होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। इससे वे स्वस्थ रहेंगे और देश व प्रदेश को अग्रणी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यायाम और प्राणायाम मन के साथ-साथ मस्तिष्क को भी दृढ़ता प्रदान करता है। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है तथा पढ़ने में मन एकाग्रचित रहता है।

image 171

जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। स्वामी विवेकानंद ने वेदांत और योग के भारतीय दर्शन से पश्चिमी जगत को परिचित कराया। उन्होंने 1893 में शिकागो में अन्तर्राष्ट्रीय धर्मसभा में ऐतिहासिक भाषण देकर पश्चिमी जगत को भारतीय दर्शन और संस्कृति से परिचय कराया। स्वामी विवेकानंद 19 वीं शताब्दी के भारतीय आध्यात्मिक गुरू रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक भी थे। जिला स्तरीय समारोह में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एसके त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी जीपी उपाध्याय सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

क्रेडिट : जनसम्पर्क रीवा, पोस्ट बाइ- अनुपम अनूप.

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores