विंध्य प्रदेश के पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा हमारा संगठन संयोजक सुशील त्रिपाठी
रीवा मध्य प्रदेश पत्रकार कार्यकर्ता संघ के संयोजक सुशील त्रिपाठी जीके मार्गदर्शन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें राज्य ,संभाग ,जिला तहसील ,ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तरों में कार्यरत सभी पत्रकार बंधु अपनी अपनी सदस्यता ग्रहण कर मध्य प्रदेश पत्रकार कार्यकर्ता संघ में भारी मात्रा में सदस्यता लेकर सहभागी बन रहे हैं जिसमें आज दिनांक 1 फरवरी 2023 को विंध्य प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन स्वामी नीलकंठ महाराज की प्रथम तपोस्थली पुरानी कुटी मैहर के नजदीक किया गया जिसमें मध्य प्रदेश पत्रकार कार्यकर्ता संघ के संयोजक सुशील त्रिपाठी जीके निर्देशानुसार विंध्य प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा एवं उपाध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा संगठन मंत्री राकेश अग्रवाल एवं तहसील उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में कई पत्रकारों को सदस्यता दिलवाई गई जिस सदस्यता में हमारे पत्रकार साथी कमलेश कुमार तिवारी, गणेश प्रसाद गौतम ,अशोक यादव एवं आनंद कुशवाहा सहित कई पत्रकारों ने मध्य प्रदेश पत्रकार कार्यकर्ता संघ में शामिल होकर संगठन की मजबूती के लिए सराहनीय योगदान स्थापित किया। बैठक व्यवस्था में हमारे संगठन मंत्री राकेश अग्रवाल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।







Total Users : 13152
Total views : 31999