Friday, December 5, 2025

REWA त्योंथर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, जनसभा को किया संबोधित बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की कही बात

त्योंथर में देखने को मिली गुटबाजी कैसे होगा बूथ लेवल मजबूत

image 60

त्योंथर में दो कांग्रेस नेताओं का अपनी-अपनी फोटो अपने बैनर में राष्ट्रीय नेताओं के साथ लगाना, कुछ अलग ही प्रदर्शित करता है। खैर बड़ा सवाल यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल के बाद सत्ता में आई बीजेपी ने विन्धय में ऐसे पांव जमाए हैं कि विन्धय में बिखरी कांग्रेस कितना मुकाबला कर पाती है पूर्व मुख्यमंत्री को शायद समझ आ गया हो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज त्योंथर पंहुचे इन दिनों कांग्रेस पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ लेवल की बैठक कर पार्टी को मजबूती देने के लिए बड़े नेताओं द्वारा बूथ लेवल पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज त्योंथर के गुलाला तालाब मैदान में कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया।

image 63


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ली बैठक बाद में मंचीय कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने आमसभा को संबोधित किया। जिसमें दिग्विजय सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर निशाना साधा, आयोजन के दौरान रीवा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी सहित जिला एवं त्योंथर विधानसभा के कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रत्याशी रमाशंकर सिंह, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वही जिला पंचायत सदस्य -गीता माझी के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपना बैनर लगाकर सोहागी वाईपास पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत किया गया.

image 62


image 64
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores