
रीवा जिले के जनपद पंचायत मऊगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत सीतापुर में युवक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है जिसमें ढनगन और टटिहरा (हनुमाना) के बीच खेला गया जिसमें ढनगन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया 17.3 ओवर में 136 रन पर ढेर हो गई। जवाब में उतरी टटिहरा हनुमाना ने 17.4 ओवर 89 रन बन कर ढेर हो गई। अभिषेक वर्मा ने 18 गेंद में शानदार 31 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। आज के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक उमाशंकर पटेल, ऑनलाइन स्कोर कर रहे छोटू सिंह परिहार ऑफलाइन स्कोरिंग कर रहे शोएब अंसारी कमेंट कर रहेगा इंडिया हेडलाइन 24 न्यूज़ संपादक दीपक गुप्ता आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।






Total Users : 12812
Total views : 31503