Saturday, December 6, 2025

REWA जवा में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत  सम्मान समारोह का कार्यक्रम

image 228

गांधी चबूतरा जवा में आज आम आदमी पार्टी जवा के युवा कार्यकर्ता दिलीप सिंह के नेतृत्व में नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत व सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया।
जहा पर सबसे पहले अतिथियो के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति में माल्यार्पण किया गया।Mइसके बाद आयोजको के द्वारा अतिथियो का स्वागत कर माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान  अतिथियो ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,महगाई को लेकर आड़े हाथों लिए। कार्यक्रम में उपस्थिति लोगो से आह्वान करते हुए कहा गया अब एक होने की जरूरत है तभी हम भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार से मुक्ति पा सकते है अब बदलाब की जरूरत है। यदि बदलाब करना चाहते हो तो टिकने वाली सरकार बनाये बिकने वाली सरकार नही।

image 229


भोपाल में केजरीवाल ने कहा है यदि अच्छी शिक्षा, सड़क, कम दामों में बिजली, फ्री में पानी चाहिए तो एक बार आम आदमी पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बनाओ। आपको भाजपा सरकार की 500 रुपये चाहिए या बच्चो का भविष्य? यदि बच्चो का भविष्य चाहिए तो पैसा लो, लेकिन वोट सोच समझकर  दो। इस बार न भाजपा न कांग्रेस इस बार सिर्फ केजरीवाल सरकार यदि मध्यप्रदेश में आप की सरकार आएगी तो युवाओ को रोजगार,किसानों को मुआबजा और सब्सिडी, बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओ को सम्मान और सुरक्षा, बीमारों को मुक्त दवा,और दिल्ली सरकार की तर्ज में बच्चो अच्छी शिक्षा दी जाएगी।
      जहा पर मुख्य रूप से अमित सिंह लोकसभा प्रभारी, इंजीनियर दीपक सिंह शहर अध्यक्ष, महर्षि सिंह जिला अध्यक्ष ग्रामीण, प्रमोद शर्मा लोकसभा सह सचिव,मनोज पटेल युथ विंग जिला अध्यक्ष ग्रामीण, सरिता पाण्डेय महिला बिंग अध्यक्ष शहर, श्रीकांत पांडेय जिला ग्रामीण सचिव, पूर्णानंद तिवारी जिला सचिव,अर्जुन सिंह पूर्व सिरमौर विधानसभा प्रभारी,प्रमोद प्यासी पूर्व जिलाध्यक्ष, अनिल मिश्रा, छेदी,  मूलचंद्र गुप्ता, सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन युवा आप नेता दिलीप सिंह के द्वारा और कार्यक्रम का संचालन नीरज के द्वारा किया गया।

image 230
- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores