रीवा –: भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन दिनों प्रदेश भर में विकास यात्रा निकाली जा रही है।विकास यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंच कर भाजपा की उपलब्धियों को जांचा परखा व बताया जा रहा है।विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य है की लोगों को विकास और जनकल्याण के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों से जोड़ना, इस यात्रा में गणमान्य नागरिक, अस्थाई जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवक, समाजसेवी संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहते हैं।
दरसल इस विकास यात्रा के दौरान लोगों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाएं से अवगत कराया जाएगा और हितग्राहियों को लाभों के संदर्भ में बताया जा रहा है। यात्रा के दौरान ग्राम सभा के सदस्यों, ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन दल के सदस्यों, जल जीवन योजना के तहत नल जल योजना के लिए संगठित समिति के सदस्यों, शिक्षक पालक संघ के सदस्य, स्व सहायता समूह और अन्य समूह के सदस्यों से भी बात जनसम्पर्क किया जा रहा है।।
विकास यात्रा की इसी कड़ी में भाजपा की विकास यात्रा रीवा जिले के जनपद पंचायत मऊगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरी पहुंची जिसमें जनपद अध्यक्ष नीलम इंद्रपाल सिंह, देवेन्द्र शुक्ला जिला पंचायत सदस्य वार्ड 28,रत्नावली दुबे सरपंच ग्राम गौरी,गोविंद पटेल जनपद सदस्य,अनिल मिश्रा बीपीओ, कृष्ण कुमार पाण्डेय पीसीओ, अमित पटेल ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत कनकेसरा,डां. अरूण दुबे सामाजिक कार्यकर्ता, भास्कर दुबे सरपंच प्रतिनिधि, शैलेन्द्र पाण्डेय सचिव ग्राम पंचायत गौरी, नीलेश पटेल ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत गौरी,रामाभिलाष दुबे वरिष्ठ पत्रकार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसी दौरान ग्रामवासियों से फेस-टू-फेस बातचीत करते हुए शासन की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली गई जहां पर हितग्राहियों/ग्रामवासियों ने योजनाओं का लाभ मिलना बताया। गणमान्य नागरिकों ने विकास यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।