प्रशांत किशोर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जन सुराज पार्टी के प्रमुख और चर्चित रणनीतिकार प्रशांत किशोर, जो अपने छह दिनों से जारी अनशन पर डटे हुए थे, आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत खराब होने पर जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मेदांता अस्पताल लेकर जाने का निर्णय लिया। इससे पहले उनके आवास पर एंबुलेंस पहुंची थी, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्रशांत किशोर की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भर्ती किया जा सकता है। उनका अनशन बिहार में बदलाव की राजनीति और जनता की समस्याओं को लेकर जारी है, जिसे जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं और बिहार के कई युवाओं का समर्थन मिल रहा है।
आज प्रशांत किशोर ने पटना के शेखपुरा हाउस में जन सुराज पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होनी थी। इस बैठक में यह तय किया जाना था कि प्रशांत किशोर अपने अनशन को किस स्थान पर जारी रखेंगे। लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इस बीच, जन सुराज पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से एक जोरदार संदेश साझा किया गया, जिसमें लिखा गया: “मामला तो गांधी मैदान में ही निपटेगा। नीतीश कुमार की जिद से बड़ी है बिहार के युवाओं की जिद। सुनिए नीतीश जी, यदि बिहार के स्वाभिमान को लाठियों के बल पर कुचलने का मुगालता पाल लिया है, तो इस अहंकार को तोड़ना हर बिहारी का नैतिक दायित्व है, और हाँ, गांधी मैदान याद रखिएगा!







Total Users : 12937
Total views : 32844