Sunday, March 29, 2026

पीएम मोदी का मंत्र:’भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि ओडिशा की भूमि हमारे सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले ओडिशा के व्यापारी बाली, सुमात्रा और जावा जैसे देशों तक यात्रा करते थे। आज भी यहां बाली यात्रा उत्सव का आयोजन होता है। प्रधानमंत्री ने सम्राट अशोक का उदाहरण देते हुए कहा कि जब दुनिया तलवार के बल पर साम्राज्य बढ़ाने में लगी थी, तब भारत ने शांति का मार्ग चुना। उन्होंने कहा, “भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है,” और विश्व को शांति का संदेश दिया।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores