Sunday, March 29, 2026

Pithampur Protest, दो लोगों ने खुद पर Petrol डाला, पीछे से किसी ने जला दिया

धार जिले के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निष्पादन के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को दो प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की, जिनमें से एक ने आग भी पकड़ ली। दोनों को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयान देते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन की बात कही और जनता से अफवाहों से बचने की अपील की।

धार जिले के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को निपटाने की योजना के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। विरोध में जहां पूरे क्षेत्र में हड़ताल का माहौल है, वहीं शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान दो प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की। इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासन और पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। आइए, आपको दिखाते हैं इस पूरे मामले की पूरी रिपोर्ट।

भोपाल में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का निष्पादन अब धार जिले के पीथमपुर में किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हालात तब बिगड़ गए, जब भीड़ में मौजूद दो व्यक्तियों—राजू पटेल और राजकुमार रघुवंशी—ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान, पीछे से किसी ने माचिस की तीली लगाकर आग भी लगा दी। मौके पर मची अफरा-तफरी के बाद दोनों को गंभीर हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना के बाद पूरे पीथमपुर में हड़ताल का ऐलान किया गया। उद्योग बंद रहे और सड़कें सूनी हो गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश के बीच तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत ही कचरे का निष्पादन कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी गलत कदम उठाने से बचें। सीएम ने कहा, “हम सुनियोजित और वैज्ञानिक तरीके से काम कर रहे हैं ताकि किसी को कोई नुकसान न हो। सभी का जीवन अमूल्य है, और राज्य सरकार हर नागरिक के हितों की रक्षा कर रही है।”

उन्होंने कांग्रेस पर गलत अफवाहें फैलाने का आरोप भी लगाया और कहा कि लोग गुमराह न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही निपटान प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores