भोपाल में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में दो पार्टी पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। इतना ही नहीं एक-दूसरे पर कुर्सी भी फेंकी। वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने दोनों को अलग किया। इस विवाद का VIDEO भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
दरअसल, कांग्रेस कार्यालय पहुंचे मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति (SC) कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान विधानसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा कर रहे थे। सीनियर लीडर्स को हार के लिए जिम्मेदार ठहराने पर प्रदीप और शहरयार में कहासुनी होने लगी। दोनों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रदीप ने कुर्सी उठा ली। इस झड़प में शहरयार गिर गए।
BJP प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का तंज
इस विवाद के VIDEO को शेयर करते हुए BJP प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने X पर लिखा, ‘कमलनाथ समर्थक द्वारा दिग्विजय सिंह को गाली बकने को लेकर PCC में जमकर चले लात-ठूंसे। कुर्सियां चलीं। जमकर एक-दूसरे को गालियां बकी गईं। बीच-बचाव करने आए कमलनाथ समर्थक एक नेता को भी लात-घूंसे पड़े।







Total Users : 12937
Total views : 32844