छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को IED विस्फोट से उड़ा दिया, जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। यह घटना बीजापुर मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास दोपहर करीब सवा 2 बजे हुई। धमाका इतना भीषण था कि सड़क पर 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया और वाहन के मलबे के कुछ हिस्से 30 फीट दूर 25 फीट ऊंचाई पर एक पेड़ पर मिले।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा जल्दी होगा। वहीं, शनिवार रात अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए थे, जिसमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी।







Total Users : 12937
Total views : 32844