Friday, December 5, 2025

MP News: मलिका नागर, अर्चना सोलंकी सहित राप्रसे के 27 अधिकारियों को आइएएस अवार्ड

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को आइएएस अवार्ड मिला है। इनमें मलिका निगम नागर और अर्चना सोलंकी सहित 13 महिला अधिकारी शामिल हैं। केंद्र सरकार में हुई डीपीसी में इन अधिकारियों के नाम पर सहमति बनने के बाद वर्ष 2021 में रिक्त हुए पदों के विरुद्ध 15 अधिकारी और वर्ष 2022 के रिक्त पदों के विरुद्ध 12 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग आवंटित किया गया है वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कमल नागर और नारायण प्रसाद नामदेव का प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण इनकी नियुक्ति न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगी।
पदोन्नत हुए अधिकारी राप्रसे 2001 से 2006 बैच के हैं। आइएएस अवार्ड हासिल करने वाले राप्रसे के अधिकारीवर्ष 2021 में रिक्त पदों के विरुद्ध 15 अधिकारियों में राजेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार शुक्ला, गजेन्द्र सिंह नागेश प्रताप नारायण यादव, अनुराग सक्सेना, मलिका निगम नागर, अजीजा सरशार जफर, सपना पंकज सोलंकी, संघमित्रा गौतम, मंजू शाह विक्रांत राय, संजना जैन, शुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति कुरसिया, जगदीश कुमार गोमे और दिशा प्रणय नागवंशी को आइएएस संवर्ग आंवटित किया गया है।

इसी तरह वर्ष 2022 के 12 रिक्त पदों के विरुद्ध देवेन्द्र कुमार नागेश, मनोज कुमार सरियाम, जीएस धुर्वे, राम प्रकाश अहिरवार, अभय सिंह ओहरिया, संदीप केरक्केटा, अंजली जोसेफ, रेखा राठौर, नवीत कुमार धुर्वे, सोजान सिंह रावत, वंदना शर्मा और अर्चना सोलंकी का आइएएस संवर्ग में चयन हुआ है।

- Advertisement -
For You

आपका विचार ?

Live

How is my site?

This poll is for your feedback that matter to us

  • 75% 3 Vote
  • 25% 1 Vote
  • 0%
  • 0%
4 Votes . Left
Via WP Poll & Voting Contest Maker
Latest news
Live Scores